महुवा में क्षारसूत्र शल्य निशुल्क चिकित्सा शिविर में सोमवार तक 2038 मरीजों की ओपीडी 121 रोगियों की शल्य चिकित्सा का मिला लाभ

Dec 29, 2025 - 13:20
 0
महुवा में क्षारसूत्र शल्य निशुल्क चिकित्सा शिविर में सोमवार तक 2038 मरीजों की ओपीडी 121  रोगियों की शल्य चिकित्सा का मिला लाभ

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा अखंड मुख्यालय के राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर मैं सोमवार तक 2028  मरीजों ओपीडी वे 121 मरीजों की आईपीडी कर निशुल्क इलाज किया जा चुका है,

 शिविर-प्रभारी डॉ. महेश मीना व डॉ.जीतेश कुमार शर्मा ने बताया की दस दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर मे अर्श (मस्सा), भगन्दर (फिस्टूला), परिकर्तिका (फिशर), नाडीव्रण (साईनस) एवं गुदा की समस्त बीमारियो व सामान्य बीमारियो का इलाज विशेषज्ञ वैद्यो द्वारा किया जा रहा है तथा निःशुल्क दवाई व ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अब तक 2038 मरीजों की ओपीडी, 121मरीजो की आईपीडीका पंजीकरण कर निःशुल्क दवाई दी गई जिनमें से 150 मरीजो की स्क्रीनिंग कर 121 मरीजों की सफल शल्य चिकित्सा की जा चुकी है। 

कार्यक्रम प्रभारी डॉ.राजकुमार मीना ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर मैं ओपीडी 3 जनवरी 2026 तक प्रातः 9:00 बजे से 3:00 तकराजकीय टीकाराम पालीवाल सी.सै. स्कूल मे चलेगा, शिविर मे राजस्थान के प्रसिद्धडॉक्टर कमलेश शर्मा सर्जन,डा. उपेन्द्र (सर्जन), डॉ. विमलेश जैमन, डॉ. जितेश शर्मा, डॉ महेश मीणा, डॉ राजकुमार मीणा जैसे योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा निशुल्क इलाज किया जा रहा है जिसका अधिक से अधिक आमजन लाभ उठाएं। 

इस अवसर पर डॉक्टर कमलेश शर्मा  सर्जन,डॉक्टर उपेंद्र सर्जनशिविर प्रभारी डॉक्टर महेश मीणा, डॉक्टर जितेश शर्मा, डॉक्टर शिवराम मीणा, डॉ विमलेश जैमन, डॉ राजकुमार मीणा, गो पुत्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, सहित समाज सेवी, रोगी व उनके परिवार जन शिविर में उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................