चांदपुर को पंचायत हैडक्वार्टर बनाने अथवा पूर्वानुसार ग्राम पंचायत बहतुकला में ही रखे जाने की मांग, उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

Dec 31, 2025 - 13:19
 0
चांदपुर को पंचायत हैडक्वार्टर बनाने अथवा पूर्वानुसार ग्राम पंचायत बहतुकला में ही रखे जाने की मांग, उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

कठूमर (दिनेश लेखी)  उपखंड क्षेत्र के ग्राम चांदपुर के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम कठूमर उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल को ग्राम चांदपुर को जनसंख्या एंव अन्य भोगोलिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुये पंचायत हैडक्वार्टर बनाने अथवा पूर्वानुसार ग्राम पंचायत बहतुकला में ही रखे जाने के लिए ज्ञापन सौपा। 
इस मौके पर ग्राम चांदपुर के ग्रामीणो ने बताया कि ग्राम चांदपुर पूर्व में ग्राम पंचायत बहतुकला पंचायत समिति कठूमर जिला अलवर में था। इसके बाद सरकार द्वारा कराये गये परिसीमन में ग्राम चांदपुर को पंचायत मुख्यालय बना दिया जिसमें ग्राम केमला व टेंटपुर को और जोड दिया गया। इसके वाद माह दिसम्बर में केमला टेंटपुर को ग्राम पंचायत मुख्यालय बना दिया गया जिसमें हमारे गाव चांदपुर को जोड दिया गया।
वहीं ग्रामीणो ने बताया कि ग्राम चांदपुर को निम्न अनुसार ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाया जाना जरूरी है यह कि ग्राम चांदपुर की आबादी के अनुसार कुल बोट 950 है जवकि केमला-टेंटपुर दोनों में मिलाकर कुल 700 वोट है।ग्राम चांदपुर में करीब 50-60 वीघा सिवायचक सरकारी जमीन है जो ग्राम पंचायत हैडक्वार्टर पर बनने वाले पंचायत भवन, अटल सेवा केन्द्र, स्कूल, अस्पताल आदि बनाने के लिये पर्याप्त है।

 ग्राम चांदपुर तहसील कठूमर में पहले से ही कक्षा 8 तक सरकारी स्कूल है।, चादपुर सरकारी सडक पर स्थित है जो पंचायत व तहसील हैडक्वार्टर से जुडा हुआ है, केमला टेंटपुर की दूरी ग्राम चांदपुर से करीब 2-3 कि०मी० दूर है जबकि ग्राम पंचायत बहतुकला नजदीक है।, हमारी खेतीबाड़ी भी ग्राम बहतुकला देवी धौलागढ से जुती हुई है तथा ग्राम चांदपुर व बहतुकला के लोगों के मध्य आपसी भाईचारा है।, ग्राम चांदपुर को केमला टेंटपुर में रखे जाने से गांव के लोगो में भारी असंतोष है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................