केंद्रीय विधालय को राजगढ़ खुलवाने की मांग, आश्वासन के बाद धरना अनशन समाप्त

Jan 1, 2026 - 10:29
 0
केंद्रीय विधालय को राजगढ़ खुलवाने की मांग, आश्वासन के बाद धरना अनशन समाप्त

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले केंद्रीय विधालय को राजगढ़ खुलवाने व रैणी क्षेत्र के दलालपुरा में भूमि आवंटन को निरस्त करने की मांग को लेकर आठ दिन से चल रहे आंदोलन को वन मंत्री संजय शर्मा ने पहुंचकर कस्बे के गोल सर्किल पर चल रहे आमरण अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारीयो को पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया। वही गुरुवार से कस्बे के बाजार खोले जाने की घोषणा की गई। वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय विधालय को लेकर एक सकारात्मक आंदोलन चल रहा था। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री व सांसद भूपेंद्र यादव के निर्देशानुसार धरने पर आया।

उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित धर्मवीर शर्मा भी आये है। अनशन पर बैठे मुकेश जैमन सहित आमजन पर विश्वास दिया है कि एक माह प्रशासन को दीजिए एक अच्छी भूमि राजगढ़ में ढूंढ सके और उन्होंने आमजन से कहा कि आपकी निगाह में कोई जमीन हो तो बतादे जिसका परीक्षण भी करवा लेंगे। राजगढ़ में जो केंद्रीय विधालय की टीम आएगी तो राजगढ़ आवाज मंच के एक सदस्य को रखेगे। जिससे की आमजन में विश्वास रहे की जमीन का चयन सही हो रहा है। इस बात को सुनकर के मुकेश जैमन व आमजन ने विश्वास जताया है कि धरने को एक माह के लिए स्थगित किया गया है। आवाज मंच के मुकेश जैमन ने मिले सहयोग का सभी आभार जताया और राजगढ़ कस्बे के बाजार खोलने की घोषणा की। वही उन्होंने सुबह धरना स्थल से कस्बे के गोविंद देवजी मंदिर तक दण्डौती देंगे और आशीर्वाद लेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................