नारायण लक्ष्मण पुण्य स्मरण दिवस मनाया, सामाजिक कार्यकर्ता व कर्मचारियों का किया सम्मान
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) शाकंभरी रोड़ पर स्थित आनंद श्री चेतना केंद्र पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नारायण सिंह, वरिष्ठ प्रचारक रहे लक्ष्मण सिंह भैया जी की पुण्य तिथि पुण्य स्मरण दिवस के रूप मनाई गई। इस अवसर पर सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद महाराज मुख्य अतिथि मौजूद रहे। योगश्री नाथ महाराज, बहन सुनीता ब्रह्मकुमारी सानिध्य रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ नारायण लक्ष्मण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इससे पूर्व अतिथियों ने वनवासी राम कुटिया का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता और कर्मचारियों को शॉल, कंबल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, रिशाल चनना, गिरधारी लाल राठी, अमित जाखड़, प्रभुदायल सैनी, प्रहलाद गुर्जर, हुक्म सिंह, मैनेजर रामप्रताप पुलकित, राजपाल सिंह शेखावत, पार्षद तेजस छीपा, गोपीनाथ मंदिर के बृजलाल महाराज, राजेंद्र सिंह पिपराली, झब्बर सिंह शेखावत, पूर्व कृषि अधिकारी रामकरण सैनी, संजय सिंगोदिया सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मधु राजस्थानी, बजरंग सोनी, बनवारी दास महाराज, कालू सैनी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।