माता-पिता की याद में गरीब लोगों को 3000 कंबल वितरण; गरीब लोगों की सेवा करने से मिलता है पुण्य बलीराम सैनी
रामगढ़ (अलवर /अमित भारद्वाज) रामगढ़ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामगढ़ कस्बे के नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि व समाजसेवी बलिराम सैनी ने अपने माता-पिता की याद में बड़ी बावड़ी पर स्थित अपने कार्यालय पर करीब 3000 गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरण कर एक पुण्य कार्य किया कार्यक्रम का मंच संचालन सेवानिवृत अध्यापक शिवलाल सैनी के द्वारा किया गया सर्वप्रथम समाजसेवी बलिराम सैनी वी नगर पालिका चेयरमैन शकुंतला सैनी व परिवार जनों के द्वारा माता-पिता की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी बलिराम सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा गरीब असहाय व्यक्तियों व
जीव जंतुओं की सेवा करने परसबसे बड़ा पुण्य प्राप्त होता है हर इंसान को समय-समय पर यह पुण्य कार्य करना चाहिए कार्यक्रम में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रामनिवास बरवाड़ा एडवोकेटअमित भारद्वाज पत्रकार नवीन कुमार सागर हरमीत सिंह छोटा सैनी राकेश कुमार मेल खा डब्बू शर्मा बृजभूषण शर्मा विजय कुमार महेश कुमार मुस्ताक खान अजय कुमार इत्यादि मौजूद थे