शाला संबल ऐप के विरोध में निजी विद्यालय संघ का बंद व बैठक सम्पन्न ।सरकार से निर्णय वापिस लेने की माँग

Jul 16, 2026 - 18:54
 0
शाला संबल ऐप के विरोध में निजी विद्यालय संघ का बंद व बैठक सम्पन्न ।सरकार से निर्णय वापिस लेने की माँग

खैरथल (हीरालाल भूरानी)
          शाला संबल ऐप के विरोध में निजी विद्यालय संघ की संयुक्त बैठक इंजीनियर प्वाइंट स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में खैरथल, मुंडावर और किशनगढ़ क्षेत्र के निजी विद्यालय संचालक एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शाला संबल ऐप का विरोध करते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
           संघ के प्रवक्ता पंकज खुराना ने बताया कि बैठक में अध्यक्षता अध्यक्ष सुनील यादव डॉ दिनेश यादव, आजाद चौधरी, कपिल शर्मा, बस्ती राम यादव, मुकेश शर्मा,राजेश जोशी,तारा चंद,पवन चौधरी, राजपाल यादव,जय किशन चौधरी, मनोज, नवीन यादव, राजेंद्र आनंद व मुंडावर से अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव अरविंद, राजेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।। बैठक में निर्णय लिया गया कि निजी विद्यालय संघ शाला संबल ऐप का विरोध जारी रखेगा, क्योंकि इससे निजी विद्यालयों के समक्ष अनावश्यक प्रशासनिक एवं व्यावहारिक कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं।
            बैठक में बताया गया कि इसी विरोध के क्रम में निजी विद्यालय संघ ने आज पूर्ण रूप से बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराया। इससे पूर्व संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर भी सरकार से शाला संबल ऐप के निर्णय पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की । बैठक में खैरथल, मुंडावर एवं किशनगढ़ बॉस क्षेत्र के निजी विद्यालय संचालकों ने भाग लिया तथा सभी ने एकजुट होकर सरकार से निजी विद्यालयों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शाला संबल ऐप को वापस लेने की मांग दोहराई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है