कस्बे स्थित बांध क्षेत्र के चारों ओर बनी हुई पाड़ क्षेत्र का अतिक्रमण को लेकर निरीक्षण
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे स्थित बांध क्षेत्र के चारों ओर बनी हुई पाड़ का वर्तमान स्थिति का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश राज्य सरकार द्वारा प्रसारित किए गए हैं। राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा आदेशित राजस्व विभाग सेटलमेंट विभाग जल संसाधन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बांध क्षेत्र का निरीक्षण आज सोमवार को किया गया है। जिसमें बांध क्षेत्र में वर्तमान में क्या-क्या निर्माण किया गया है। एवं इससे पूर्व क्या निर्माण था।
स्थिति को स्पष्ट करते हुए राज्य सरकार के लिए वर्तमान मौका रिपोर्ट संयुक्त विभागो द्वारा अतिक्रमण को लेकर तैयार की जा रही है। राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा लक्ष्मणगढ़ स्थित सिंचाई बांध के कैचमेंट एरिया मे नवीन बनाई गई मालाखेड़ा रोड के पास तहसील भवन के आसपास दुकानों के नियम विरुद्ध जारी किए गए नगर पालिका द्वारा पट्टों को निरस्त करवाने की शिकायत की गई थी। लक्ष्मणगढ़ कस्बे के बांध क्षेत्र में नहरो पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत को लेकर भी निरीक्षण किया जा रहा है। संपूर्ण रिपोर्ट तैयार कर संयुक्त टीम द्वारा राज्य सरकार को जिलाधीश के माध्यम से प्रेषित की जाएगी।
तहसीलदार हरदयाल सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर अलवर के द्वारा एक टीम गठित की गई टीम का गठन कर लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में जल स्रोतों के आसपास जिनमें नदी, नाला नहर कुआं बांध सार्वजनिक जगहों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए। टीम द्वारा आज लक्ष्मणगढ़ पहुंच कर बांध की पाल की चौड़ाई, लम्बाई व आसपास क्षेत्र से निकलने वाले पानी, नाला के बारे में जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ तैयार की।
लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के जल निकासी की सीमाज्ञान का कार्य ईटीएस या डीजीपीएस मशीन से कराया जाकर पैमाइस की जानी है। तथा मौका रिपोर्ट मय नक्शा तैयार कर जिला कलेक्टर अलवर को प्रेषित की जावेगी।
राजस्व विभाग की टीम में कार्यवाहक तहसीलदार हरदयाल गौरव मीना भगत चौधरी बिनु पटवारी रविंद्र मीणा सतीश जाटव सहित सेटलमेंट विभाग एवं जल संसाधन विभाग की टीम मौजूद रही।
तहसीलदार हरदयाल सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर अलवर के आदेशों के बाद टीम के साथ नदी नाला नहर कुआं बांध सार्वजनिक जगहों पर किए गए अतिक्रमण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।रिपोर्ट जिला कलेक्टर अलवर को टीम द्वारा प्रस्तुत की जावेगी ।