जीवित प्रमाण पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 20 जनवरी

Jan 9, 2026 - 13:16
Jan 9, 2026 - 13:16
 0
जीवित प्रमाण पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 20 जनवरी
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजकीय सेवा से सेवानिवृत पेंशनर्स एवं उनके पारिवारिक पेंशनर्स को जीवित प्रमाण पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 20 जनवरी की गई है।
कोषाधिकारी डॉ. लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि राजकीय सेवा से सेवानिवृत पेंशनर्स एवं उनके पारिवारिक पेंशनर्स ने विगत तीन वर्षों से जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया है। ऐसे पेंशनरों को अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 तक जीवित प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से जमा कराना होगा। उन्होंने बताया कि पेंशनर्स स्वयं उपस्थित होकर अपना जीवित प्रमाण पत्र मय उनकी मूल पीपीओ प्रति एवं बैंक पासबुक प्रति व अन्य आवश्यक दस्तावेज सहित कोषालय भरतपुर में आवश्यक रूप से जमा करायें। जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं कराने वाले ऐसे समस्त पेंशनर्स की पेंशन/पारिवारिक पेंशन स्थाई रूप से बंद कर दी जावेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................