अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई कार, तीन बार पलटकर खेत में गिरी; दो घायल

Apr 23, 2026 - 14:20
 0
अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई कार, तीन बार पलटकर खेत में गिरी; दो घायल

भरतपुर। जिले के सेवर थाना इलाके के अंतर्गत मलाह ओवरब्रिज के पास बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर तीन-चार बार पलटते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़कर खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, नदबई के कबई निवासी जंगी और उसका साथी कन्हैया कार द्वारा सेवर से आगरा की ओर जा रहे थे। दोनों युवक लाइट डेकोरेशन का व्यवसाय करते हैं और सामान लेने के लिए आगरा जा रहे थे। मलाह ओवरब्रिज के समीप अचानक कार पर से नियंत्रण खो गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल पूरी तरह टूट गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला और तत्काल आरबीएम जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। बिजली का पोल टूटने के कारण क्षेत्र में करंट फैलने का खतरा बना हुआ था, जिसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत विद्युत विभाग से संपर्क कर सप्लाई बंद करवाई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर घटना की जाँच शुरू कर दी है। पोल की मरम्मत के बाद देर रात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है