समाजसेवी नवल खंडेलवाल ने अपनी माता की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को खिलाया भोजन व भेंट किए शॉल
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) समाजसेवी नवल खंडेलवाल की माताजी स्व. पांची देवी खंडेलवाल की 11वीं पुण्यतिथि सेवा और संवेदना के साथ मनाई गई।
लाला जयनारायण-पांची देवी स्मृति उद्यान में पुष्प अर्पित कर हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इसके बाद रोटी बैंक संस्था के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन, मिष्ठान एवं गर्म शालों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने स्व. पांची देवी के सेवा संस्कारों को स्मरण करते हुए समाज सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में खैरथल व्यापार समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता,लायंस क्लब खैरथल मंडी, वरिष्ठ पत्रकार हीरालाल भूरानी,व लघु उद्योग भारती सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।