शिक्षा सिर्फ किताबी ज्ञान नही,बल्कि सोचने की है शक्ति-अरूण गुप्ता; राजकीय स्कलों के मेधावी बच्चे हुए सम्मानित

Jan 13, 2026 - 11:57
 0
शिक्षा सिर्फ किताबी ज्ञान नही,बल्कि सोचने की है शक्ति-अरूण गुप्ता; राजकीय स्कलों के मेधावी बच्चे हुए सम्मानित

उच्चैन (विष्णु मित्तल) एकल ग्रामोत्थान फाउन्डेशन के द्वारा रिखबचन्द कमलेश मित्तल के सौजन्य से गांव खरेरा स्थित जीआरसी पर उच्चैन उपखण्ड स्तरीय राजकीय विद्यालयों के कक्षा-10वीं एवं कक्षा-12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ,जिसमें वर्ष 2024-2025 में स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा तथा समाजसेवी सम्मानित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय प्रवासी अमेरिका निवासी व एकल ग्रामोत्थान फाउन्डेशन के संस्थापक अरूण गुप्ता एवं श्रीमती रेणु गुप्ता एवं विशिष्ठ अतिथि जलदाय विभाग के सेवानिवृत एक्सईएन सुरेश चन्द बंसल,पीमए श्री राजकीय उमावि उच्चैन के प्रधानाचार्य युधिष्ठर सिंह, भामाशाह रिखबचन्द मित्तल, राजेन्द्र गोयल रहे।

अध्यक्षता जविविनिगम के सेवानिवृत अधीक्षण अभियन्ता व फाउन्डेशन के अध्यक्ष हेमराज गोयल ने की। मुख्य अतिथि अरूण गुप्ता ने कहा कि शिक्षा सिर्फ किताबी ज्ञान नहींए बल्कि सोचने की शक्तिए चरित्र निर्माण और आत्मनिर्भरता हैए जो अज्ञानता दूर करती हैए सपने पूरे करने की प्रेरणा देती है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाती हैए जिससे व्यक्ति और राष्ट्र का विकास होता है। उन्होने कहा कि आज ग्रामीण अंचल में शिक्षा व खेल आदि क्षेत्र में प्रतिभाए छुपी पडी है,जिन्हे तलाषा जाए और ऐसी प्रतिभाओं का सामुहिक स्तर पर सम्मान करे,जिससे अन्य प्रतिभाए भी जागरूक होकर देष,समाज व परिवार की सेवा कर सके और भारतीय संस्कृतिक का ज्ञान प्राप्त हो सके। श्रीमती रेणु गुप्ता ने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर ध्यान दिया जाए,जिससे सभी को रोजगार मिल सके और आत्मनिर्भर बन कर परिवार की आर्थिक हालत को मजबूत कर सके। 
कार्यक्रम के संयोजक रिखबचन्द मित्तल ने बताया कि उच्चैन ब्लाॅक क्षेत्र के सभी राजकीय माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा-10वीं एवं कक्षा-12वीं में वर्ष 2024-2025 में विद्यालय स्तर पर प्रथम एवं 90 प्रतिषत से अधिक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित किए गए साथ ही भामाशाह व समाजसेवियों का सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि कक्षा दसवीं में राउमावि  कुरका की छात्र खुशी शर्मा,भौंट की शीतल कुमारी, फ़तेपुर की छात्रा प्रीति ने दिन में प्रतिशत से अधिक तथा कक्षा 12वीं में राउमावि पिचूना की छात्रा गरिमा, भैंसा की छात्रा वेदिका तिवारी, अंधायरी की खुशबू कुमारी ने 93% से अधिक अंक प्राप्त किए। रिखवचन्द कमलेष मित्तल फाउन्डेशन के द्वारा सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को रिकार्ड फाइल,पैन,नोटबुक,कलमदान,प्रमाण पत्र आदि प्रदान किए गए।
 इस अवसर पर छैलबिहारी मित्तल,देवदास गोयल,कैलास मित्तल, सत्यप्रकाश बंलस, मुरारी वशिष्ठ,कमलेश कुमार,अनुपमा सोनी आदि ने अतिथि एवं मेधावी बच्चों का सम्मान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है