नगर निगम में स्मार्ट सेवा केन्द्र पर आमजन को त्वरित मिल रहा है लाभ

Jan 14, 2026 - 13:07
 0
नगर निगम में स्मार्ट सेवा केन्द्र पर आमजन को त्वरित मिल रहा है लाभ
आमजन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठायें-आयुक्त नगर निगम
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) नगर निगम में आमजन की सुविधा के लिए स्मार्ट सेवा केन्द्र के माध्यम से जन्म, मृत्यु, और विवाह पंजीयन का कार्य समयबद्ध रूप से किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक संख्या में आमजन के आवेदनों का दैनिक निस्तारण किया जा रहा है।
आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई ने बताया कि नगर निगम परिसर में आमजन की सुविधा के लिए स्मार्ट सेवा केन्द्र स्थापित किया गया है। जहां जन्म, मृत्यु, और विवाह पंजीयन के कार्यों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आमजन को ई-मित्र अथवा एजेंटों के माध्यम से कार्य कराने पर अधिक राशि वहन करनी पड़ती है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि ऐसे कार्यों के लिए आवेदक स्वयं या अपने परिवार के सदस्य के माध्यम से निगम कार्यालय में आवेदन करे और टोकन व्यवस्था का उपयोग करें।
उन्होंने बताया कि निगम द्वारा उसी दिन आवेदन का निस्तारण किया जाएगा, इसलिए किसी एजेंट के चक्कर में न पड़ें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बहुत सरल और सुगम है। स्मार्ट सेवा केन्द्र की सुविधा का लाभ उठाएं और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर निगम कार्यालय में संपर्क करें। उन्होंने बताया कि आमजन ई-मित्र और दलालों से सावधान रहें और सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ उठायें। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................