कठूमर जैन समाज ने भगवान आदिनाथ के निर्वाण दिवस पर मंदिरों में चढ़ाया लड्डू; आदिनाथ व पार्श्वनाथ जैन मंदिरो में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

Jan 17, 2026 - 14:18
 0
कठूमर जैन समाज ने भगवान आदिनाथ के निर्वाण दिवस पर मंदिरों में चढ़ाया लड्डू; आदिनाथ व पार्श्वनाथ जैन मंदिरो में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

कठूमर (दिनेश लेखी)।  जैन समाज ने आदिनाथ जैन मंदिर और पार्श्वनाथ जैन मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धार्मिक भक्तिभाव एवं धूमधाम से मनाया। इस मौके पर दोनो मंदिरों में भगवान को लाडू अर्पित किये और शांम को  जैन श्रद्धालुओं ने श्री आदिनाथ भगवान की 48 दीपों से भक्तामर जाप से आराधना की।
जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन और  अशोक जैन ने बताया जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का जैन मंदिर मे मोक्ष कल्याणक पर नित्य नियम पूजा के साथ श्रीजी का अभिषेक कर पूजन, शांतिधारा की गई। वही सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
वही श्री आदिनाथ भगवान की प्रतिमा को पांडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक और शांतिधारा के उपरांत देव शास्त्र गुरू की पूजा और आदिनाथ विधान में पुजारियों ने भगवान को सवा आठ - सवा आठ किलो के लाडू अर्पित कर मोक्षफल चढ़ाये। संध्या काल में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की 48 दीपकों से आराधना की गई।
इस मौके पर ब्रह्मचारी अमोलक प्रसाद जैन, विजयपाल जैन, अशोक जैन, पारस जैन, नत्थीलाल जैन, महावीर प्रसाद जैन, जितेंद्र जैन, संजय जैन, इंद्रा जैन, शीतल जैन, शिप्रा जैन, पूनम जैन, जूली जैन, अंजू जैन, मालती जैन, रिंकी जैन, सुशीला जैन, विधी जैन, ममता जैन मौजूद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................