गोविंदगढ़ में दिव्यांग बच्चों को मिले हियरिंग एड, लर्निंग किट: सरकार की बजट घोषणा के तहत शिक्षण सामग्री का वितरण

Jan 19, 2026 - 13:13
Jan 19, 2026 - 13:17
 0
गोविंदगढ़ में दिव्यांग बच्चों को मिले हियरिंग एड, लर्निंग किट: सरकार की बजट घोषणा के तहत शिक्षण सामग्री का वितरण

गोविंदगढ़ में के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में विशेष योग्यजन द्वारा अनुदानित शिक्षण सामग्री और श्रवण यंत्रों (Hearing Aids) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार बसंत कुमार और सीबीईओ विश्वजीत की अध्यक्षता में बौद्धिक दिव्यांग और श्रवण बाधित छात्रों को लर्निंग किट और हियरिंग एड सौंपे गए।

इस अवसर पर तहसीलदार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। आरपी (CWSN) छज्जन सिंह ने बताया कि गंभीर दिव्यांगता से जूझ रहे 12 बच्चों को 'होमबेस्ड एजुकेशन किट' प्रदान की गई है। ये किट उन बच्चों के लिए वरदान साबित होगी जो स्कूल आने में असमर्थ हैं। इन बच्चों को घर पर ही ब्रेल लिपि, दृश्य-श्रव्य प्रणाली और परामर्श जैसी आधुनिक पद्धतियों से शिक्षा दी जाएगी।ब्लॉक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अधिकारी कुलदीप शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि शिक्षा में कोई बाधा न आए, इसके लिए विभाग हर संभव संसाधन उपलब्ध करा रहा है।

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य खेमचंद भलाई, एसीबीईओ अकबर खान, आरपी नीलम चौधरी, दीपक कुमार सैन सहित विशेष शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................