गोविंदगढ़ में उल्लास साक्षरता रथ को दिखाई हरी झंडी: ढाणी-ढाणी तक पहुंचेगा शिक्षा का संदेश, लोगों को किया जाएगा जागरूक

Jan 19, 2026 - 13:15
Jan 19, 2026 - 13:17
 0
गोविंदगढ़ में उल्लास साक्षरता रथ को दिखाई हरी झंडी: ढाणी-ढाणी तक पहुंचेगा शिक्षा का संदेश, लोगों को किया जाएगा जागरूक

अलवर के गोविन्दगढ़ में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम (2022-2027) के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता के लिए एक विशेष पहल की गई है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विश्वजीत ने उल्लास साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शिक्षा को लेकर फैलाई जागरूकता

यह रथ गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष अभियान चलाएगा। इसका उद्देश्य ब्लॉक की सभी पंचायतों के गांवों और ढाणियों तक शिक्षा का संदेश पहुंचाना है।

साक्षरता रथ जिंगल ट्यून और प्रचार-प्रसार सामग्री के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करेगा। इसके तहत लोगों को पढ़ाई-लिखाई से जोड़ने, लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाने, तकनीक और मोबाइल बैंकिंग के उपयोग की जानकारी देने, तथा सरकारी योजनाओं और बैंकिंग लेन-देन के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

ब्लॉक कॉर्डिनेटर नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि रथ का मुख्य उद्देश्य जनसमूह को साक्षरता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देना है। एसीबीईओ अकबर खान ने कहा कि साक्षरता रथ का लक्ष्य ब्लॉक के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को शिक्षा और सरकारी सेवाओं की जानकारी से जोड़कर सशक्त बनाना है।

इस कार्यक्रम में सीबीईओ विश्वजीत, एसीबीईओ अकबर खान, आरपी तरुण अटोलिया, नरेन्द्र मीणा, योगेन्द्र द्विवेदी सहित अन्य शिक्षाविदों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................