रूस में लापता अजीत चौधरी का पता लगाने की केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मांग

Oct 25, 2025 - 11:34
 0
रूस में लापता अजीत चौधरी का पता लगाने की केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मांग

लक्ष्मणगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ कफनवाड़ा गांव का रहने वाला 22 वर्षीय अजीत चौधरी रूस में पिछले छह दिनों से लापता है। परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को अजीत के परिजन और ग्रामीण एक बार फिर अलवर स्थित केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंचे और अपने बेटे की तलाश में मदद की गुहार लगाई केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने परिवार को भरोसा दिलाया कि अजीत की तलाश रूस में जारी है और वहां की एजेंसियों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।
सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है, और जल्द ही कोई ठोस जानकारी मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मंत्री ने परिवार को बताया कि सोमवार को दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से परिजनों की मुलाकात कराई जाएगी, जिसमें वे स्वयं भी मौजूद रहेंगे।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि विदेश मंत्रालय इस मामले में रूसी अधिकारियों से लगातार संवाद में है ताकि अजीत का शीघ्र पता लगाया जा सके गोविंदगढ़ के प्रधान गोपाल चौधरी ने बताया कि आज छठे दिन भी अजीत का कोई अता-पता नहीं है। उसके पिता रूपसिंह ने तीन बीघा जमीन बेचकर उसे डॉक्टर बनने के सपने के साथ रूस पढ़ने भेजा था, लेकिन अब वहां के कॉलेज की ओर से भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है परिजनों ने बताया कि वे पहले भी भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अब तक कॉलेज या वहां की पुलिस से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। पिता रूपसिंह ने भावुक होकर कहा अब बस सरकार ही हमारी आखिरी उम्मीद है। हमें यकीन है कि विदेश मंत्रालय और भूपेंद्र यादव के सहयोग से हमारा बेटा जल्द मिल जाएगा
अजीत चौधरी 2023 के अक्टूबर माह में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए रूस के बक्सिर स्टेट यूनिवर्सिटी गया था। दीपावली के दिन नदी किनारे उसका मोबाइल, जैकेट और जूते मिले थे, जिसके बाद से वह लापता है। परिवार लगातार भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद की अपील कर रहा है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................