शिशु वाटिका विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया बसंत उत्सव
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक स्थित शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में बसंत उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर उदयपुरवाटी में बसंत पंचमी पर्व पर शुक्रवार को दो यज्ञ वेदियां बनाकर 11 नन्हे शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार एवं प्रवेश उत्सव मनाया गया। संस्था प्रधान श्याम सुंदर शर्मा ने विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई एवं हवन करवाया ।इस अवसर पर सभी नन्हे शिशु को पाटी पोथी पूजन करवाया गया। सभी के तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया । स्लेट के ऊपर ओम् लिखवाकर मां सरस्वती से कुशाग्र बुद्धि की प्रार्थना की गई। इस दिन जिन भैया बहनों का विद्यारंभ संस्कार एवं प्रवेश होता है, वह भैया बहिन कुशाग्र बुद्धि वाले, प्रतिभाशाली एवं सुयोग्य बनते हैं। इस अवसर पर शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर की आचार्या दिदियां कृष्ण शर्मा, अन्नपूर्णा स्वामी, संगीता शर्मा, पूजा मीणा, गुड्डी सैनी एवं रिंकू बाटू सहित सभी ग्यारह नन्हे शिशुओं की माताएं एवं पिताजी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी भैया बहिनों को भैया दुर्गेश की माताजी पिताजी की ओर से प्रसाद के रूप में लड्डू वितरित किए गए। संस्था प्रधान श्यामसुंदर शर्मा ने सभी उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया । आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।