बसंत पंचमी का पर्व मनाया धूमधाम से भगवान का किया आकर्षक श्रृंगार

Jan 23, 2026 - 09:33
 0
बसंत पंचमी का पर्व मनाया धूमधाम से भगवान का किया आकर्षक श्रृंगार

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता)  कस्बे के चौपड़ बाजार में स्थित जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया।  जगन्नाथ मंदिर के महंत पूर्ण दास, पंडित मदन मोहन शास्त्री, ने बताया कि इस अवसर पर बाबा श्याम का आकर्षक पीले फूलों से श्रृंगार किया गया साथ ही जगन्नाथ जी महाराज को नवीन पोशाक धारण कराई गई।

जगन्नाथ जी महाराज के मंदिर में बाबा श्याम का बागा वस्त्र का वितरण भी किया गया। तड़के से ही भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर जगन्नाथ  महाराज और खाटू श्याम बाबा के दर्शन किए,  प्रात काल बाबा श्याम की महा आरती के पश्चात प्रसा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।  इस अवसर पर जगदीश मंदिर के महंत पूर्ण  दास,पंडित मदन मोहन शास्त्री, पंडित रोहित शर्मा, एडवोकेट महेंद्र प्रसाद तिवारी  मनीष गुप्ता गायत्री देवी सहित सैकड़ो भक्त मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................