राजगढ़ में यूजीसी के नए नियमों का विरोध: सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली, पदाधिकारी बोले- वापस नहीं लेने पर करेंगे उग्र आंदोलन

Jan 28, 2026 - 08:50
 0
राजगढ़ में यूजीसी के नए नियमों का विरोध: सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली, पदाधिकारी बोले- वापस नहीं लेने पर करेंगे उग्र आंदोलन

अलवर जिले के राजगढ़ में आज सवर्ण समाज ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में रैली निकाली। रैली में यूजीसी काला कानून वापस लो के बैनर-तख्तियां लेकर चले। एसडीएम सीमा मीणा को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

यूजीसी कानून के विरोध में राजगढ़ कस्बे में रैली निकाली
  • बोले-कानून सवर्ण समाज के छात्रों के खिलाफ

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कानून सवर्ण समाज के छात्रों के हितों के खिलाफ है। ज्ञापन देने से पहले सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग राजगढ़ के गणेश पोल पर एकत्रित हुए। इसके बाद हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में मुख्य बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

  • धर्म-जाति और लिंग के आधार पर बनाए नियम

करनी सेना के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि 13 जनवरी 2026 को जारी यूजीसी की अधिसूचना “उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु पारित विनियम 2026” के तहत धर्म, जाति, नस्ल और लिंग के आधार पर बनाए गए नियम सामान्य वर्ग के छात्रों के अधिकारों के खिलाफ हैं।

कस्बे भारी संख्या में जुटे लोग।
  • जातियों में नहीं बंटने की अपील

उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियमों के तहत सामान्य वर्ग के छात्रों के खिलाफ शिकायतों के आधार पर नियम विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है, जबकि झूठी शिकायत करने वालों पर किसी प्रकार की कार्रवाई का प्रावधान नहीं है।

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा और एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि यूजीसी द्वारा लाया गया यह कानून वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने स्वर्ण समाज के लोगों से जातिगत भेदभाव में न बंटने की अपील भी की।इस दौरान स्वर्ण समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है