नेशनल हाइवे 248ए पर जोखिम भरा सफर करने को मजबूर वाहन चालक: बने जानलेवा गड्डे
रामगढ़ (अलवर/अमित भारद्वाज) नेशनल हाइवे 248ए पर नौगावा से रामगढ़ के बीच गहरे जानलेवा गड्डे बन गए जिसके कारण रोजाना दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है एवं चौपहिया वाहन चालक या तो दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है या उनके वाहन खराब हो रहे है। जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नौगावा से रामगढ के बीच सडक गड्डों से भरी हुई थी। एक माह पूर्व ही इस सडक की एनएचएआई के द्वारा मरम्मत करवाई गई। लेकिन मानसून पूर्व हुई बारिश ने सडक पर लगाई सामग्री की पोल खोल दी। बीजवा एवं मंडापुर पुलिया पर 4 से 8 इंच गहरे गड्डे हो गए। जिसके कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। साथ ही नौगावा पुलिया पर सडक पर से सरिए निकल कर बाहर आ रहे है। जिसके कारण वाहनों के टायर क्षतिग्रस्त हो रहे है।
टूटे चैम्बर से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
सड़क निर्माण कम्पनी के द्वारा नौगावा मे सडक के किनारे सीवर लाइन डाली गई थीं। और जगह जगह चैम्बर का निर्माण किया गया था। अधिकतर चैबरों के ढक्कन टूटे हुए है। जिनमें से कुछ तो पूरी तरह से खुले हुए है। लेकिन कम्पनी के अधिकारी, कर्मचारी आँखे बंद कर बैठे किसी अनहोनी का इंतजार कर रहे है। सबसे बड़ी बात तो यह है की यह सभी सडक के किनारे है। कुछ टूटे चैबरों मे मलबा भर गया है। नाले अवरुद्ध होने के कारण बरसात के दिनों मे मुसीबत पैदा कर सकते है। नौगावा के राजकीय विधालय, स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र के पास, सेंट्रल बैंक के सामने के चैम्बर विशेष तौर पर बच्चों एवं मरीजों के लिए खतरा बने हुए है।

