राधा कृष्ण बस्ती द्वारा भूमि पूजन से की गई विराट हिंदू सम्मेलन की शुरुआत

Jan 30, 2026 - 02:22
 0
राधा कृष्ण बस्ती द्वारा भूमि पूजन से की गई विराट हिंदू सम्मेलन की शुरुआत

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) राधा कृष्ण बस्ती द्वारा आयोजित किये जाने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों का शुभारंभ विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया।
आयोजन संयोजक गोपाल वैष्णव ने बताया कि यह भूमि पूजन समारोह राधा कृष्ण बस्ती में महात्मा गाँधी राजकीय वार्ड संख्या 8 स्कूल के सामने स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया,  जिसकी शुरुआत पंडित शिव प्रसाद शर्मा द्वारा आयोजन समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश सेन सहित आयोजन समिति के सदस्यो  पदाधिकारियो, बस्तीवासियो द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार एवं पूजा अर्चना कर की गई|
आयोजन समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01 फरवरी 2026 (रविवार) को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भव्य शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें दिव्य संत श्री श्री 108 श्री बनवारी शरण जी काठिया बाबा का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। शोभा यात्रा के पश्चात भारत माता की सामूहिक आरती सम्पन्न होगी तथा अंत में समरसता भोज का आयोजन रखा गया है।
भूमि पूजन के साथ ही सम्मेलन की तैयारियां औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई हैं। आयोजन समिति द्वारा सम्मेलन को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आयोजन समिति सदस्यो, कार्यकर्ताओ एवं बस्तीवासियो ने आयोजन की सफलता हेतु सहयोग का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है