संभागीय आयुक्त गुरुवार को डीग में एसआईआर के तहत करेंगी प्रशासनिक निरीक्षण एवं समीक्षा
डीग (नीरज जैन) संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया आज गुरुवार को जिला डीग जिले के दौरे पर रहेंगी। वह इस दौरान एस.आई.आर. के अंतर्गत कार्यप्रणाली का निरीक्षण और मूल्यांकन करेंगी।
संभागीय आयुक्त दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगी। बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।