नौगावा में किसान सभा का हुआ आयोजन; उन्नत कृषि करने के तरीकों की दी जानकारी

Feb 6, 2026 - 13:00
 0
नौगावा में किसान सभा का हुआ आयोजन; उन्नत कृषि करने के तरीकों की  दी जानकारी

नगर (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) : ग्रामपंचायत मुड़िया के गांव नौगावा में प्रतापसिंह गुर्जर जिलाअध्यक्ष राजेश पायलट किसान संगठन जिला डीग की अध्यक्षता और एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ,प्रदेश सचिव ,राजीव गांधी पंचायती राज विभाग तथा जिलाअध्यक्ष,असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस तथा विधिक ,मानव अधिकार एवं आरटीआई विभाग जिला डीग के मुख्य अतिथि में किसान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को खेती करने में आने वाली समस्याओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रताप सिंह गुर्जर के द्वारा किसानों को कृषि करने के तरीकों की जानकारी दी गई तथा प्रताप सिंह गुर्जर ने बताया कि स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी कहां करते थे, जब तक गरीब किसान का बेटा पढ़ लिखकर उन पदों पर नहीं पहुंचेगा जहां से इस देश की नीतियां बनती है ,तब तक देश का विकास संभव नहीं है।

 प्रताप सिंह गुर्जर ने बताया कि बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान हैं तथा किसान सभा के मुख्य अतिथि एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने अपने व्याख्यान में किसानों को खेती में आने वाली समस्याओं का समाधान करने का तरीका बताया गया तथा किस किस श्रेणी की मृदा में कौन-कौन सी खेती की जाती हैं और कौन कौन सी खाद का इस्तेमाल कैसे किया जाता है, के बारे मे बताया तथा एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को खत्म कर मजदूर और किसान विरोधी कार्य किया है और बीजेपी सरकार ने मनरेगा का खत्म कर ये साबित कर दिया है, केंद्र की बीजेपी सरकार जनता, मजदूर और किसानों की हितैषी कतई नहीं हैं।इस अवसर पर गोपाल सिंह,ज्ञान सिंह,भोली,हेतराम,बदले, मोहन श्याम, सीताराम, कुंवर, लोकेश, संतराम आदि किसान उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................