बाबू जगजीवन राम छात्रावास भूमि पर पांच कमरों का होगा निर्माण; भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
नीमराना (संजय बागड़ी) कस्बे में उपखंड कार्यालय के पास स्थित बाबू जगजीवन राम छात्रावास की भूमि पर बुधवार को पांच कमरों के निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा गरीबनाथ आश्रम के महंत योगी ईकसारनाथ महाराज ने की जबकि मुख्य अतिथि समाजसेवी एडवोकेट भीम सिंह यादव रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथी के रूप में राधेश्याम यादव, बार एसोसिएशन अध्यक्ष उदय सिंह यादव, एडवोकेट अशोक पनवाल, पूर्व तहसीलदार रामनिवास गोठवाल, नीमराना ब्लॉक मेघवाल विकास समिति के अध्यक्ष अशोक पनवाल एवं पूर्व अध्यक्ष धनराज सिंह मेघवाल ने शिरकत की।
- बाबा ईकसारनाथ महाराज के हाथों रखी गई कमरों की आधारशिला
नवनिर्मित कमरों की आधारशिला बाबा गरीबनाथ आश्रम के महंत ईकसारनाथ महाराज ने रखी। निर्माणाधीन प्रत्येक कमरे का आकार 15 गुना 20 फिट होगा साथ ही कमरे के आगे बरामदे का निर्माण भी किया जाएगा।
समाज हित में करा रहे कमरों का निर्माण
1. पांच कमरों में से एक कमरे का निर्माण चुन्नीलाल (सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर) की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी रेवती देवी एवं उनके सुपुत्र श्यामसुंदर, पीटीआई ओमप्रकाश तथा एडवोकेट जितेंद्र सांमरिया द्वारा कराया जा रहा है।
2. एक कमरे का निर्माण प्रभातीलाल एवं उनकी धर्मपत्नी ग्यारसी देवी की स्मृति में उनके सुपुत्रों रतनलाल थानेदार, डॉ. मनोज सांमरिया व किरोड़ी लाल लाइनमैन द्वारा कराया जा रहा है।
3. तीसरे कमरे का निर्माण झूत्ताराम पंच की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी बनारसी देवी एवं पुत्र जयदाल थानेदार, हनुमान प्रसाद, होशियार सिंह एवं अशोक द्वारा कराया जा रहा है।
4. एक कमरे का निर्माण स्वर्गीय नेतराम पनवाल व सोना देवी की स्मृति में डांबड़वास सरपंच रामस्वरूप पनवाल एवं उनके सुपुत्र एडवोकेट अशोक पनवाल द्वारा कराया जा रहा है।
5. एक कमरे का निर्माण बाबा गरीबनाथ मंदिर नीमराना के महंत योगी ईकसारनाथ महाराज द्वारा अपने गुरु सामदा पीर रघुनाथ महाराज की स्मृति में कराया जा रहा है।
इस अवसर पर ब्लॉक मेघवाल विकास समिति के अध्यक्ष अशोक पनवाल ने सभी अतिथियों का फूलमाला व साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में महावीर मास्टर, पूर्व शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, सुंदरलाल भटेरिया, मदनलाल सरपंच, महेंद्र सिंह चौबारा, ताराचंद योगी, महेंद्र ठेकेदार, रमेशचंद सांमरिया, रामसिंह पंच, पूर्णचंद अध्यापक, पूर्व पंच राजू सिंह सांमरिया, प्रभुदयाल मोरोडिया, दुलीचंद मोरोडिया, नेतराम मास्टर, मदन सिंह सिंगोया, जगदीश प्रसाद, बलवीर सिंह, गुरमन सिंह, एडवोकेट जितेंद्र सांमरिया, एडवोकेट रविंद्र सांमरिया, एडवोकेट अशोक मोरोडिया, एडवोकेट सतीश निमोरिया, एडवोकेट प्राणसूख सैनी, योगेश कहरवाल, हवलदार तेज सिंह सांमरिया, गजेंद्र सांमरिया, एडवोकेट रामनिवास समरिया, बी.डी. मास्टर, बाबूलाल पीटीआई, हेमंत शर्मा, धर्मवीर रेवाडिया (पूर्व सरपंच सिलारपुर), पीतांबर, सुभाष चंद्र, नौपेन्द्र शर्मा, सुरेशचंद रेवाडिया, समेर सिंह सांमरिया, थावरमल सांमरिया, पूर्व पंच राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रहीं।
[8:04 pm, 04/02/2026] Sanjay बागड़ी पत्रकार Kotkasim:

