चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक ने किया राजगढ़ चिकित्सालय का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ सीएचसी का जयपुर जोन के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. यदुराज सिंह नाथावत ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नाथावत ने चिकित्सालय में ड्यूटी रोस्टर के अनुसार आपातकालीन में लगाने, महिला चिकित्सालय में महिला विशेषज्ञ की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सोनोग्राफी में रिक्त पडे़ सोनोलॉजिस्ट का पद जल्द से जल्द भरने की बात कही। उन्होंने दोनों चिकित्सालयों के वार्डों, लेबर रूम, चिकित्सक कक्ष एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसी के साथ ही उन्होंने उपस्थिति पंजीयका की जांच की।
संयुक्त निदेशक डॉ. यदुराज सिंह नाथावत ने बताया कि हमने पहले भी राजगढ़ सीएचसी का निरीक्षण भी किया था। कुछ शिकायतें थी कि चिकित्सालय में एनसी या चैकअप के लिए महिलाएं आती थी उनको रात को डॉक्टर नहीं मिलते थे और ऑनकॉल था। लोगों की शिकायत यह थी कि यहां डॉक्टर होने चाहिए। इसलिए हम दोबारा चैक करने आए हैं, यहां रोस्टर में हमने देखा हैं कि रात्रि को डॉक्टर को लगा दिया हैं और सोनोग्राफी भी हो रही हैं, व्यवस्थाएं काफी सुधरी हैं। सोनोग्राफी यहां हो रही हैं, एनसी की सोनोग्राफी के लिए कोई बाहर नहीं जाएं। रेडियोलॉजिस्ट यहां आ जाएगा तो सारी सोनोग्राफी यहीं से होना शुरू हो जाएगी। सरकार से रेडियोलॉजिस्ट की पोस्टिंग होगी तो जल्द ही इसे भर दिया जाएगा। उन्होंने दवाईयों को लेकर कहा कि पीएमओ साहब को कहा हैं, जो भी दवाईयां हैं वो वहां से एडवांस में डिमांड देकर मंगवाए तथा जो अरजेंट दवा हैं, इनके पास में बजट हैं ये खरीद सकते हैं। इस मौके पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल सिद्ध, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. रमेश मीना, डॉ. कमलेश मीना, डॉ. जितेन्द्र पाल मीना, डॉ. धर्मचन्द मीना, डॉ. महेश मीना आदि मौजूद रहें।