सकट पीएम श्री स्कूल में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण की, छात्राओं को अब स्कूल आने जाने में होगी सुविधा

Feb 7, 2026 - 12:02
 0
सकट पीएम श्री स्कूल में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण की, छात्राओं को अब स्कूल आने जाने में होगी सुविधा

सकट (अलवर) कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत निशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामस्वरूप मीणा व मुरारी लाल जैमन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना ने बताया कि राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत विद्यालय में सत्र 2025- 26 में कक्षा 9 वीं में अध्ययन करने वाली 37 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण की गई। इस दौरान अतिथियों ने निशुल्क साइकिल योजना में लाभान्वित सभी छात्राओं को तिलक लगाकर  साइकिल वितरण की गई ‌। इस दौरान निशुल्क साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना ने बताया कि  विद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राओं के लिए सरकार द्वारा साइकिल के अतिरिक्त उच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए स्कूटी सहित अन्य कई योजनाएं चलाई जा रही है। इस के लिए छात्राएं अधिकतम अंक प्राप्त करके इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस मौके पर उपाचार्य अनिल कुमार शर्मा, व्याख्याता श्रीकृष्ण मीना, पीड़ी मीना, वरिष्ठ अध्यापक गुरु सहाय सैनी, धर्म सिंह गुर्जर सहित विधालय स्टाफ मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है