हरियालो राजस्थान" अभियान: श्रमिकों के सहयोग से 250 पेड़-पौधे लगाए
गोलाकाबास (रितीक शर्मा) राजस्थान सरकार "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत बिरकडी स्थित बैरवा ढाणी में शुक्रवार को श्रमिकों के सहयोग से 250 पेड़ पौधे लगाया गया जिसमें बरगद, शीशम, सरस, पीपल, अङ्ग बदाम, मीठी नीम,अडू एवं विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधे शामिल थे। इस अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसमें स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए जा रहे हैं.
इस दौरान कप्तान सिंह गुर्जर समाजसेवी, नाथू सिंह गुर्जर, कालूराम बैरवा, जगदीश बैरवा, रामराज गुर्जर, रंजीत बैरवा, पूर्व वार्ड मेंबर कल्याणी देवी बैरवा, प्रेम देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

