कर्मचारीयों ने सरकार से 11 सूत्री मांगों एवं 7 संकल्पों को पूरा कराने को लेकर कर्मचारियों ने किया संकल्प सिद्धि एवं सदबुद्धि यज्ञ
अलवर (राजस्थान) अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से 11 सूत्री मांगों के निस्तारण एवं 7 संकल्पों पर कार्यवाही को लेकर रविवार को सभी जिला मुख्यालयों पर संकल्प सिद्धि एवं सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मीणा ने बताया कि 12 जनवरी की राजधानी में सफल एवं ऐतिहासिक चेतावनी महारैली के आयोजन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा की अध्यक्षता में गत दिवस प्रदेश के सभी 41 जिलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ आयोजित हुई। वर्चुअल बैठक में लिए गए निर्णयानुसार सरकार के प्रस्तुत बजट से पूर्व आन्दोलन के आगामी चरण में रविवार को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। महासंघ आन्दोलन के सात मुख्य संकल्प सरकार के समक्ष विचाराधीन हैं। यज्ञ में प्रत्येक संकल्प की सामूहिक उच्चारण करते हुए आहुति दी गई।
जिला मंत्री केसरी सिंह गुर्जर ने बताया कि मिनी सचिवालय के सामने अलवर पर प्रातः 12 बजे महासंघ एवं संबद्ध संगठनों के पदाधिकारी सदबुद्धि यज्ञ में शामिल होकर बजट में राज्य कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों की लंबित मांगों के निराकरण की कामना की।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मीणा ने बताया कि महासंघ की ओर से सभी विभागों में पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने, विभिन्न कर्मचारी संवर्गों की लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित प्रत्येक कार्मिक को सेवा काल में पदोन्नति के समान अवसर मिले इसके लिए पदोन्नति पदों की विसंगति दूर करते हुए 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष की सेवा पर चयनित वेतनमान लागू करने, पुरानी लागू करने, पुरानी पेंशन योजना की सुरक्षा सुनिश्चित करने, संविदा एवं मानदेय कार्मिकों को स्थाई करने एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लंबे समय से बंद स्थानांतरण शुरू करने के साथ विभिन्न विभागों, निगम, बोर्ड को समाप्त करने की मांग को लेकर महासंघ संकल्प सिद्धि एवं सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।


