लुपिन फाउंडेशन के प्रणेता डॉ. देशबंधु गुप्ता की जयंती पर सेवा दिवस का आयोजन

Feb 8, 2026 - 13:16
 0
लुपिन फाउंडेशन के प्रणेता डॉ. देशबंधु गुप्ता की जयंती पर सेवा दिवस का आयोजन

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) लुपिन समूह के प्रणेता एवं जनक डॉ. देशबंधु गुप्ता की जयंती के अवसर पर दिनांक 08 फरवरी 2026 को लुपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन, अलवर द्वारा सेवा दिवस का आयोजन राजगढ़ स्थित एक निजी गार्डन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के स्टेट हेड अनिल गुप्ता एवं जिला स्वास्थ्य प्रबंधक रवि दाधीच द्वारा डॉ. देशबंधु गुप्ता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के स्टेट हेड अनिल गुप्ता ने बताया कि संस्था जिले में दस हजार  किसानों के साथ कृषि आधारित आजीविका सशक्तिकरण बढ़ाने व  स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को नई तकनीकों के माध्यम से बेहतर उपज प्राप्त कराने मृदा स्वास्थ्य में सुधार जल उपयोग दक्षता बढ़ाने, बेहतर बाजार संपर्क हेतु एफपीओ गठन, तथा  पशु स्वास्थ्य एवं प्रबंधन के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

इसी क्रम में संस्था द्वारा गठित मत्स्य प्रदेश कृषक उत्पादक संगठन  में वृहत स्तर पर सरसों ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट  शीघ्र ही प्रारंभ की जाएगी, जिससे किसानों को मंडी दर पर सरसों का उचित एवं लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सकेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
संस्था के जिला स्वास्थ्य प्रबंधक रवि दाधीच ने एमसीडी से संबंधित रोगो के बचाव एवं जीवन शैली में सुधार हेतु स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्था जिले में ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ मोहनलाल मीणा द्वारा किसानों एवं पशुपालकों को  वैज्ञानिक पशु पोषण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर पशु पोषण किट पोस्टर का विमोचन किया गया व जिले में संस्था के कार्यों में सहयोग देने वाले  किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही 2300 पशुपालकों को पशु पोषण किट, 90 पशुपालकों को वर्मी
साथ ही संस्था द्वारा पोषित कृषक उत्पादक संगठन द्वारा क्रय की गई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्नतशील कृषक उत्पादक संगठन, तिजारा को ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना हेतु तथा महाकालेश्वर कृषक उत्पादक संगठन, सरमथुरा एवं कठूमर एफपीओ को चौपहिया वाहन के सहयोग के लिए तीन-तीन लाख रुपये के चेक व चाबी प्रदान की गई ।
कार्यक्रम में संस्था द्वारा गठित एवं संवर्धित किसान उत्पादक संगठनो को सशक्त बनाने के प्रयासों को भी रेखांकित किया गया।  कार्यक्रम में भगवान सहाय, राजेश कुमार, दीपक महाजन, महावीर सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मानवेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................