अलवर में हुई अंतरराष्ट्रीय टाइगर मैराथन; इंटरनेशनल धावक हुए शामिल, 'मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व फिल्म स्टार रणदीप हुड्डा' ने दिखाया फ्लैग
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत अलवर में टाइगर मैराथन का आयोजन हुआ। इसमें 9 देशों के 31 इंटरनेशनल एथलीट शामिल हुए। साथ ही देश भर से आए करीब साढ़े अठारह हजार लोगों ने दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, फिल्म स्टार रणदीप हुड्डा, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव व प्रदेश सरकार में वन मंत्री संजय शर्मा ने फ्लैग दिखाया। इस दौरान लोगों में खासा जोश में उत्साह देखने को मिला। इसमें सेना, आइटीबीपी, एसएसबी सेना टुकड़ियां शामिल हुई।
राजस्थान की अलवर में रविवार को अलवर टाइगर मैराथन दौड़ आयोजित हुई। मैराथन में 18,500 से अधिक धावक हिस्सा लिया। पिछले वर्ष की तुलना में धावकों की संख्या में 100 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें करीब 500 दिव्यांगजन पैरा मैराथन में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, फिल्म स्टार रणदीप हुड्डा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने फ्लैग ऑफ किया।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाइगर मैराथन से अलवर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरेगा, यह हमारे पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत के प्रचार और खेलों के मैदान पर एक अमिट छाप छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें ‘फिट है तो हिट है’ का मंत्र दिया है, और अलवर उस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
मैराथन में 9 देशों के 31 इंटरनेशनल एथलेटिक्स भाग लिया और 10 राज्यों के करीब 18 हजार एथलेटिक्स भाग लिया। इसके अलावा इसमें आर्मी, सीमा सुरक्षा बल, आईटीबीपी सहित कई पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवान भी बड़ी संख्या में दौड़े। 8 ग्रुप व 4 कैटेगरी में दौड़ का आयोजन किया गया। यह सब नेशनल, इंटरनेशनल केटेगिरी में हुई। इस दौड़ में केन्या के सबसे तेज 21 किलो मीटर की दौड़ धावल 59 मिनट में पूरी करने वाले धावक भी दौड़ें। इसमें हर कैटेगरी के धावक हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं। मैराथन का सबसे बड़ा पुरस्कार 7500 डॉलर रहा। जीतने वालों को 6 लाख 78000 का चेक दिया । सुबह साढ़े आठ बजे से दौड़ शुरू हुई। मैराथन आठ कैटेगरी में आयोजित की गई। सभी में अलग-अलग पुरस्कार दिए गए। इंटरनेशनल एडिट मेल 21 कम फोर्स 21 कम ओपन दौड़ होगी। 10 किलोमीटर में दो कैटेगरी रखी गई। जबकि 5 किलोमीटर में सब दौड़े। 2 किलोमीटर में पैरा खिलाड़ी दौड़ें। इस तरह से कुल 8 कैटेगरी में खिलाड़ी हिस्सा लिया। दौड़ के दौरान लोगों का उत्साह देखने को मिला। बच्चे, युवा, महिला, बुजुर्ग सभी में खासा जोश नजर आया।