कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मे किशोरी बाल मेले का हुआ आयोजन

Feb 9, 2026 - 13:04
 0
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मे किशोरी बाल मेले का हुआ आयोजन

सकट. (अलवर)  क्षेत्र के गांव राजपुर बड़ा में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मे सोमवार को किशोरी बाल मेले का आयोजन राजगढ़ सीबीईईओ लीलावती मीना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया‌। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अंजना शर्मा ने कि वही कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि पीईईओ प्यारे लाल जाटव, राजकुमार मीणा सकट, बलराम मीना, महेन्द्र शर्मा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रामपति मीना ने बताया कि बाल मेले में राजगढ़ ब्लाक के 18 विद्यालयों के लगभग 340 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान बालिकाओं ने गणित विज्ञान हिंदी अंग्रेजी सृजनात्मक कौशल रोचक खेल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भारतीय हिन्दू त्योहार वर्षा जल संग्रह सौर ऊर्जा द्वारा विद्युत उत्पादन से संबंधित लगभग 30 स्टाले लगाई गई। जिनका अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा अवलोकन किया गया।

मेले का शुभारंभ  मुख्य अतिथि सीबीईईओ लीलावती मीना, सरपंच अंजना शर्मा व पीईईओ प्यारे लाल जाटव के द्वारा सरस्वती माता के छायाचित्र के समकक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर विधिवत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने राजस्थानी एवं देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां पेश की। इस दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन अध्यापक बृजमोहन मीना के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रामपति मीना, पीटीआई बनवारी लाल शर्मा, अध्यापिका हेमलता गुर्जर, जया शर्मा, कंचन, अनुराधा शर्मा, वार्डन मोनिका यादव, प्रगति विजय, हेमन्त भारद्वाज,  रामकिशोर मीना, दुर्गेश सैनी, सुरेश सैनी, भीम सिंह, विष्णु धाकड़, ओमप्रकाश सैनी, नंदू गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................