राजपुर बड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन पर निकाली ध्वज यात्रा
सकट.(अलवर) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव में विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ग्रामीणों ने डीजी की स्वर लहरियों के बीच नाचते गाते जयकारों के साथ ध्वज यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने हिंदू संस्कृति के संरक्षण और समाज सुधार का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता संत बालकनाथ महाराज ने लोगों को संबोधित करते हुए संस्कारों के मंत्र' पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है! सम्मेलन में आरएसएस द्वारा प्रस्तावित पंच परिवर्तन' (स्वदेशी, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य) का शंखनाद किया गया। इस मौके संत निर्भयनाथ, गंगा श्याम गुर्जर, रामचरण, राजेंद्र तिवाड़ी, रामकरण, वीरू धाकड़, बृजमोहन योगी, नेहनचंद चौला, मन्नालाल, महेंद्र सैनी, किशोरी, जगदीश, झनझु राम सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।