साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित; फ्लैगशिप योजनाओं में सभी विभाग पात्रजनों को करें लाभान्वित-जिला कलक्टर

Feb 9, 2026 - 13:05
 0
साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित; फ्लैगशिप योजनाओं में सभी विभाग पात्रजनों को करें लाभान्वित-जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं में सभी विभाग पात्रजनों को चिन्ह्ति कर शत्-प्रतिशत लाभान्वित करें, जिससे जिले में कोई भी नागरिक योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने एनसीआर को देखते हुए आगामी समय में जिले में कृषि भूमि में खेतों की मेंढ एवं प्रमुख मार्गों पर अभी से सघन पौधारोपण का प्लान तैयार कर किसानों व आमजन को भी प्रेरित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में सभी विभाग राज्य स्तर से आवंटित लक्ष्यों में शत्-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित कर पात्र लोगों को लाभान्वित करें। विभागवार समीक्षा करते हुए उन्होंने यूडीआईडी कार्ड बनाने से शेष आवेदनों की जांच कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-मित्र के माध्यम से आवेदन करने के उपरान्त चिकित्सकों के समक्ष दिव्यांगता की जांच में उपस्थित नही होने वाले आवेदकों को अन्तिम मौका देकर पोर्टल पर आवेदन निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी पात्र दिव्यांग व्यक्ति यूडीआईडी कार्ड से वंचित नही रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लाडो योजना में बालिका के जन्म के समय ही आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करें जिससे अस्पतालों में लम्बित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जा सके।
जिला कलक्टर ने पालनहार योजना के पात्र सभी बच्चों का विद्यालयों मे सत्यापन के आधार पर सहायता राशि जारी करने, पेंशनर्स का उपखंड अधिकारी एवं नगर निकायों से सत्यापन करवाकर समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत 5 वर्षों से कम आयु के बच्चों के बाल-आधार कार्ड बनवाकर अपार आईडी शत्-प्रतिशत जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपार आईडी में पिछड़ने वाले सीडीपीओ को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत सभी शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण के लक्ष्य पूरे करने, शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना में घरों पर सौर ऊर्जा एवं किसानों को नल-कूप के लिए सोलर प्लेट लगाने प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में नालें, नालियों व ड्रेनेज सिस्टम की जांच कर लेवल को बनाये रखने के लिए सभी एजेंसियों को पाबन्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को प्रगतिरत कार्यों की जांच करावाने हेतु टीम भेजने के निर्देश दिए।
अर्न्तविभागीय अधिकारी करेगें जांच-
जिला कलक्टर ने आपदा राहत के तहत भवनों, सड़कों, स्कूल भवनों, आंगनवाड़ी केन्द्रों के मरम्मत आदि कार्यों की मौके पर जांच करने, गुणवत्ता के बारे में पता लगाने के लिए अर्न्तविभागीय अधिकारियों से जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि विपणन बोर्ड, आरएसआरडीसी, समसा एवं पंचायती राज के कार्यों की जांच अर्न्तविभागीय अभियंता करेगें। 
खेतों की मेंढ़ों पर लगे पौधे-
जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण को कम करने, आने वाली पीढियों के भविष्य के लिए अधिक-अधिक से पौधारोपण का प्लान शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में सरकारी भूमि, सभी सड़कों के दोनों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेती की मेंढ़ों पर फलदार एवं कृषि को नुकसान नहीं पहुंचने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सीओ जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................