केवाईसी और वित्तीय रूप से बचत, निवेश खर्च, गैर जरूरी खर्च एवं बैंक में सुरक्षित राशि, बैंक अकाउंट व डिजिटल बैंकिंग के बारे में किया प्रतिभागियों को जागरूक

Feb 10, 2026 - 14:39
 0
केवाईसी और वित्तीय रूप से बचत, निवेश खर्च, गैर जरूरी खर्च एवं बैंक में सुरक्षित राशि, बैंक अकाउंट व डिजिटल बैंकिंग के बारे में किया प्रतिभागियों को जागरूक

 वैर भरतपुर. (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उपखंण्ड वैर की ग्राम पंचायत हथौड़ी में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से चलाए जा रहे वित्तीय साक्षरता सत्ता  का सफल आयोजन किया गया। जिसमे लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक सीएफल सेंटर टीम वैर ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक वैर के ग्राम पंचायत हथौड़ी मे आयोजित किया। इस कार्यक्रम  के साथ-साथ  हथौड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच और पंजाब नेशनल बैंक की ओर से  डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रशांत कुमार एफएलसी श्रीवास्तव वित्तीय साक्षरता केंद्र की ओर से सेंटर मैनेजर दिनेश चंद मीना, 55 प्रतिभागियों को केवाईसी और वित्तीय रूप से बचत निवेश खर्च गैर जरूरी खर्च और जरूरी खर्च व बैंक में सुरक्षित राशि बैंक अकाउंट और डिजिटल बैंकिंग के बारे में जागरूक किया। साथ ही सिबिल स्कोर के बारे में भी बताया जिसमें एटीएम के द्वारा लेनदेन एवं एटीएम पर दुर्घटना बीमा, जीवन बीमा तथा कई अन्य सुविधाओं के बारे में समझाया गया। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजनाओ, के बारे में विस्तार से बताया गया जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................