एफएमडी टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक 11 फरवरी को होगी आयोजित

Feb 10, 2026 - 14:40
 0
एफएमडी टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक 11 फरवरी को होगी आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में एफएमडी (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण को 100 प्रतिशत पूर्ण कराने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग भरतपुर द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में एफएमडी टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. रामकिशन महावर ने बताया कि शासन सचिव के निर्देशानुसार जिले में एफएमडी टीकाकरण को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए प्रभावी निगरानी एवं समीक्षा आवश्यक है। इस हेतु 11 फरवरी बुधवार को दोपहर 12 बजे समस्त अधिकारियों एवं टीकाकरण कार्य में लगे कर्मचारियों की बैठक सर छोटूराम एलएसए प्रशिक्षण संस्थान, कलेक्ट्रेट कार्यालय रोड, भरतपुर में किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र) पशुपालन विभाग भरतपुर द्वारा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी अधिकारी अपने-अपने एफएमडी टीकाकरण से संबंधित अद्यतन आंकड़े एवं प्रगति रिपोर्ट साथ लाएंगे, जिसके आधार पर समीक्षा की जाएगी। उक्त दिवस को किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को अवकाश देय नही होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................