अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग भी, वोट भी’ थीम पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम, नागरिकों को दिलाई गई मतदान शपथ

Jun 21, 2025 - 11:28
 0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग भी, वोट भी’ थीम पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम, नागरिकों को दिलाई गई मतदान शपथ

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
        शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 6:00 बजे पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल में किया गया। इस विशेष आयोजन को इस वर्ष भारतीय चुनाव आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार "योग भी, वोट भी" थीम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ा गया।
         कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहीं जिला प्रभारी एवं आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल, श्रीमती रश्मि शर्मा तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर किशोर कुमार ने योग के साथ-साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई।

    इस अवसर पर जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि – योग शरीर को स्वस्थ रखता है और मतदान राष्ट्र को सशक्त बनाता है। दोनों ही नागरिक कर्तव्यों का हिस्सा हैं। लोकतंत्र की सफलता तभी संभव है जब हर नागरिक अपनी भूमिका निभाए।
         उन्होंने उपस्थित युवाओं, विशेषकर महाविद्यालय व विद्यालयों के विद्यार्थियों से अपील की कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही वे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र की रीढ़ होती है, और उन्हें इस दिशा में सजग एवं सक्रिय रहना चाहिए।
        इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत बाल्याण, नगर परिषद कमिश्नर मुकेश शर्मा, नगर परिषद कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता धर्मवीर यादव, अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र यादव, शारीरिक शिक्षक हरवीर भड़ाना, व्यापार मंडल के अध्यक्ष, अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................