राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का पैगाम ए मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन, सेकड़ों कार्यकर्ता करेंगे शिरकत
अंता (शफीक मंसूरी) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा पैगाम ए,, मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 11:00 बिड़लाओडिटोरियम जयपुर आयोजित किया जा रहा है। अल्पसंख्यक बांरा जिला अध्यक्ष टीपू हुसैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म के लोग मौजूद रहेंगे। टीपू हुसैन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
अली हुसैन टीपू बोले, भाजपा फैलाती है नफरत और हम खोलते रहेंगे मोहब्बत की दुकान
जयपुर के बिड़ला सभागार में 16 फरवरी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का पैगाम ए मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन होगा. कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से सोमवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में पैगाम ए मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन किया जाएगा. इसमें अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी शिरकत करेंगे. इसमें समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होगी.कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार ने जानकारी देते हुए बताया कि 2014 के बाद जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से नफरत का वातावरण बनाकर देश की गंगा-जमुना तहजीब को नष्ट किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि भाजपा की नफरत सोच को खत्म करने के लिए राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3500 किलोमीटर के पैदल यात्रा निकाली थी. भाजपा जो कर रही है वह करती रहे, लेकिन कांग्रेस अपनी मोहब्बत की दुकान खोलती रहेगी.इसी संबंध में 16 फरवरी को जयपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पैगाम ए मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम किया जा रहा है. इसमें कांग्रेस अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी,राजस्थान कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, अंता विधायक प्रमोद जैन भाया आदि शामिल होंगे.


