ट्रैक्टर ट्राली मे अवैध खनिज मार्बल खंडे परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली सहित गिरफ्तार
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) टहला थाने में ट्रैक्टर ट्रॉली से खनिज मार्बल खण्डा का अवैध परिवहन करते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार खनिज विभाग के खनिज कार्यदेशक पदमसिंह ने मामला दर्ज करवाया है कि टहला पुलिस थाने से सूचना मिली की ट्रैक्टर ट्रॉली से खनिज मार्बल खण्डा का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर डिटेन कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। सूचना पर टहला थाना पहुंचे। जिसकी जानकारी करने पर पता लगा की उक्त ट्रैक्टर ट्रोली को बलदेवगढ़ गांव से मार्बल खण्डा का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर डिटेन कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है। जहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर मौजूद था। जिसे पूछताछ करने पर रेहड़िया कोलवा, बसवा निवासी मुखराम उर्फ मुखराज पुत्र रामकिशन होना बताया एवं खनिज मार्बल खण्डा के परिवहन के बारे चालक ने बताया कि उक्त खनिज मार्बल खण्डा ग्राम बलदेवगढ़ में खनन कर भरकर लाया जा रहा था। वाहन चालक से खनिज के सम्बंध में कोई भी वैध कागजात पेश नही किये एवं नाही खनिज विभाग द्वारा बलदेवगढ़ में वर्तमान में किसी भी प्रकार की खनन की अनुमति नही दी गई है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।