धौलागढ़ में जनजाति मीणा विकास समिति की बैठक में कई प्रस्तावो पर लिया निर्णय
कठूमर (दिनेश लेखी)। जनजाति मीणा विकास समिति खेडली कठूमर की बैठक डॉ आर.पी. मीणा अध्यक्ष की अध्यक्षता में मीना धर्मशाला धौलागढ़ में आयोजित की गई।
मत्री धर्मसिहं मीना ने बताया कि बैठक में कई प्रस्तावों पर विचार विर्मश किया गया, जिसमें मीना धर्मशाला धौलागढ़ में विजली विभाग कठूमर द्वारा विजली का मीटर लगा दिया गया है। इसका विद्युत खर्च का बिल भुगतान समिति के खाते में हर माह बिल आने पर जमा करने का निर्णय लिया गया, मीना धर्मशाला धौलागढ़ के भवन निर्माण का महूर्त निकलवा कर मुहुर्त कराने का निर्णय लिया, मीना धर्मशाला खेडली में मुख्य गेट से बरामदे तक सीमेन्ट ईट इन्टर लोकिंग की सड़क बनाने का निर्णय लिया, समिति की आगामी बैठक दिनांक 3-1-2026 को गुंडवास में मिटिंग करने का निर्णय लिया, जनजाति मीना विकास समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष सम्पतराम मीना के स्वर्गवास होने पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर कठूमर नगर पालिका चेयरमैन शेरसिहं मीना, नन्दकिशोर मीना, पीडी मीना, महावीर मीना, प्रेमप्रकाश मीना, मुखराम, उम्मेदी लाल मीना कस्टम, प्रकाश मीना रामपुरा, प्रभुदयाल मीना, डा. सुरेश मीना, रतनलाल मीना, फूल सिंट मीना, श्योनाथ सिंह मीना, भरत लाल मीना, जगदीश मीना, अमरसिंह आदि सदस्य मौजूद थे।