प्राण प्रतिष्ठा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज की आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक- मेवाड़ा

Apr 3, 2026 - 17:31
 0
प्राण प्रतिष्ठा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज की आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक- मेवाड़ा

तखतगढ़ (बरकत खान) सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के पोमावा गांव में श्री हनुमानजी व शनि महाराज मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव गुरुवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। खेतलाजी की गली स्थित मंदिर परिसर में हनुमान युवा मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से दो दिवसीय आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हनुमान मित्र मंडल पदाधिकारियाें ने बताया कि समारोह के पहले दिन सवेरे गांव में वरघाेडा निकाला गया। इसके बाद हवन हुअआ। शाम काे एक शाम बालाजी के नाम’ भजन संध्या आयोजित हुई। भजन गायक प्रताप परिहार जाणा, विशाल परमार एण्ड पार्टी खिवाड़ा, हर्षिता परिहार पाेमावा, मनीष परिहार (तखतगढ़) एवं पूजा जाेगसन एण्ड पार्टी सिराेही ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। वहीं नृत्य कलाकार राधिका डांसर ने भी मनमाेहक प्रस्तुतियां दी। कलाकार श्याम लापाेद ने उमदा झाकियाें का प्रदर्शन किया। भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस के सुमेरपुर विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा का आयोजकों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए मेवाड़ा ने कहा कि मंदिरों में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज की आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक होती है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि हनुमानजी की भक्ति हमें सेवा, समर्पण और साहस का संदेश देती है, वहीं शनिदेव न्याय और कर्म के महत्व का बोध कराते हैं। दोनों देवों की स्थापना से गांव में सुख-समृद्धि और शांति का वातावरण मजबूत होगा। दूसरे दिन गुरुवार सुबह गाजे-बाजे के साथ मंदिर में विधिवत हनुमानजी व शनि महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंगल गीतों के बीच मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेककर परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन गांव की पावन धरा पर श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। समाराेह में खेतलाजी परम उपासक वागाराम भाेपाजी का सानिध्य रहा। हनुमान युवा मित्र मंडल के विक्रम कुमार, कैलाश कुमार, चंद्रपाल, लक्ष्मण कुमार, प्रताप सुआरा, सांकलाराम, विरमकुमार, मुकेश कुमार, आकाश कुमार, श्रवण कुमार, पुरण प्रकाश, दलपत कुमार, अर्जुन कुमार, माेंटू, तेजाराम, श्रीपाल, यशपाल अादि का सहयाेग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................