प्रतापगढ़ में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएलजी बैठक:रोजगार से जोड़ने के लिए चलाए जाएंगे कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम, सुरक्षा सखियों को दी गई जानकारी

प्रतापगढ़ में उदयपुर रेंज पुलिस और अंबुजा फाउंडेशन के बीच हुए एमओयू पर बुधवार को सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। यह एमओयू युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें अपराध से दूर रखने के उद्देश्य से किया गया है। बैठक में सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखियों को इस पहल की विस्तृत जानकारी दी गई। युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे अंबुजा फाउंडेशन के प्रतिनिधि ललित कुमार ने बताया- एमओयू के तहत युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। फाउंडेशन युवाओं को रोजगार पर प्रशिक्षण देगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी। दो से ढाई महीने चलेगी ट्रेनिंग पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने जानकारी दी कि उदयपुर रेंज पुलिस और अंबुजा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से युवाओं को दो से ढाई महीने के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। इस प्रशिक्षण में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कोर्स शामिल होंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। योजना का लक्ष्य ट्रेनिंग कर रहे युवाओं को शत-प्रतिशत प्लेसमेंट उपलब्ध कराना है। एसपी बी. आदित्य ने कहा- रोजगार के अवसर मिलने से युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा और वे गलत गतिविधियों से दूर रहेंगे। इससे समाज में भी सकारात्मक माहौल बनेगा। उन्होंने सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। बैठक में बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य और सुरक्षा सखियां उपस्थित थीं। सभी ने इस पहल को युवाओं के लिए लाभकारी बताया और इसे सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

Mar 14, 2026 - 08:39
 0

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................