चौथ का बरवाड़ा में युवक की पीट-पीटकर हत्या:चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने चार लोगों को किया डिटेन, पूछताछ जारी
चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के झोपड़ा गांव में एक युवक की मारपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सोनू उर्फ अंगद मीणा (21 वर्ष) पुत्र कमलेश मीणा निवासी झोपड़ा के रूप में हुई है। लाठी डंडों से हमला कर की युवक की मौत पुलिस के अनुसार 8 मार्च को शाम करीब 3 बजे सूचना मिली कि गांव के ही कुछ लोगों ने सोनू को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। गंभीर घायल अवस्था में परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सवाई माधोपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मुकेश मीणा, हरिसिंह मीणा, रुमाली, सुनीता आदि ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत सोनू को बुलाकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार आरोपी सोनू को किसी बात के बहाने बुलाकर ले गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।