युवाओं के साथ मुख्यमंत्री ने लगाई दौड़:बोले- 5 साल युवाओं ने खून के आंसू रोए, अब उड़ान के लिए तैयार रहिए; सरकार आपके साथ

राजस्थान दिवस के मौके पर रविवार को राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में विकसित राजस्थान रन 2026 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में दौड़ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और आम जनता ने भी भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में युवाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी सरकार ने सवा दो साल में युवाओं के साथ अन्याय करने वालों को जेल भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया गया है, सरकार युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ उन्हें रोजगार देने वाला बनाने पर भी जोर दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पांच सालों में 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। अब तक करीब 1.25 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, जबकि लगभग 1.35 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पहले जारी किए गए एक लाख भर्ती कैलेंडर को बजट में बढ़ाकर 1.25 लाख भर्तियां कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। राइजिंग राजस्थान समिट में करीब 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए, जिनमें से लगभग 8 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट जमीन पर उतर चुके हैं। यदि कोई युवा व्यवसाय शुरू करना चाहता है तो सरकार 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक का ऋण उपलब्ध करा रही है और इसके ब्याज का भार भी सरकार उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित दौड़ना और व्यायाम स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। स्वस्थ नागरिक ही राज्य के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य भी देशवासियों को फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। राजस्थान का गठन 30 मार्च 1949 को विभिन्न रियासतों के विलय से हुआ था। इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में तत्कालीन गृह मंत्री वल्लभभाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। राज्य सरकार ने पिछले वर्ष से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन राजस्थान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की है।

Mar 23, 2026 - 18:43
 0

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................