आस्था का सैलाबः गुरला में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया दशा माता पर्व , कहानियां कह कर सुख समृद्धि की कामना करती

Mar 13, 2026 - 16:41
 0
आस्था का सैलाबः गुरला में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया दशा माता पर्व , कहानियां कह कर सुख समृद्धि की कामना करती

गुरला (सत्यनारायण सेन) गुरला में रामदेव मन्दिर स्थित पिपली व कालिका माता टंकी के पास एवं शिवनगर स्थित मन्डी में क्षेत्र में महिलाएं पिपल की पुजा की कहानियां कहीं और महिलाओं ने शुक्रवार को श्री दशा माता के पावन पर्व पर अटूट श्रद्धा के साथ अखंड व्रत रखा। इस अवसर पर रामदेव मन्दिर के पास में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर महिलाओं ने माता रानी की सामूहिक पूजा-अर्चना की और विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।

  • गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक, सुनी माता का कहानियां

पूजन के दौरान महिलाओं ने पिपल माता रानी के श्रीचरणों में गंगाजल और पंचामृत अर्पित किया। इसके पश्चात विभिन्न प्रकार के पकवानों और मिठाइयों का भोग लगाया गया। अखंड दीप प्रज्वलित कर मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ किया गया। इस दौरान माता रानी के इतिहास और कथा का वाचन किया गया, 

  • पिपल के कच्ची सुत से परिक्रमा करते हुए बांधकर सुख समृद्धि की कामना की

महिला पिपल के पेड़ को दशा माता के रुप में पुजन करती है साथ ही कच्चे सूत के धागे से परिक्रमा करते हुए कच्चे सूत से बांध कर सुख समृद्धि की कामना करती है और पिपल के पेड़ से छाल को उखाड़ कर धन के रुप में कर लाती है और दशा माता की कहानियां सुनकर महिलाओं ने अपने परिवार और क्षेत्र में सुख, समृद्धि और नई प्रगति की कामना की।दशा माता के थानक पर कहानी कहती हैं पुजा करती है यहां पर दस दिनों तक दशा माता की कहानियां कहीं व सुनाई जाती है

  • गले में धारण की बेल,  महिलाओं ने गीत गाए,ढोल की थाप पर हुआ नृत्य

पूजा के पश्चात महिलाओं ने माता रानी के पवित्र धागे (बेल) को धूप दिखाकर श्रद्धापूर्वक गले में धारण किया और चरणाअमृत ग्रहण किया। इस अवसर ढोल की थाप पर महिलाओं ने माता रानी के मंगल गीत गाए और जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे इस अखंड व्रत किया  धार्मिक आयोजन में कंचन देवी सेन, रेखा देवी, मीरा देवी सेन, मधु देवी, उषा देवी, पायल सेन आदि उपस्थित रही

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है