पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़ में नि शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

Mar 13, 2026 - 16:42
 0
पीएमश्री  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़ में नि शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

तखतगढ़ (बरकत खान) राजस्थान सरकार की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़ में साइकिल वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कुल 83 छात्राओं को नि शुल्क साइकिलें वितरण की गई। इस योजना का उद्देश्य दूर दराज क्षेत्रों से आने वाली बालिकाओं को विधालय आने जाने में सुविधा प्रदान करना तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना  है 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में एडवोकेट मनोज नामा संयोजन भाजपा मंडल तखतगढ़ , थानाधिकारी शैतान सिंह सारण , रत्नू रमेश कुमार राठौड़ , राम सिंह काम्बा, पूर्व प्रधानाध्यापक मीठालाल जोशी, विनोद कुमार, जीवाराम प्रजापत,वगताराम देवासी व खेताराम सुथार, उपस्थित रहे अतिथियों द्वारा छात्राओं साइकिलें प्रदान की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर एडवोकेट मनोज नामा एवं पूर्व प्रधानाध्यापक मीठालाल जोशी ने अपने संबोधन में राजस्थान सरकार की नि शुल्क साइकिल वितरण योजना का महत्व बताते हुए कहा कि इन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को विधालय आने जाने में सुविधा मिलेती है और इससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से विधालय आने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विधालय के प्रधानाचार्य पृथ्वीराज रत्नू ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक रहने परिश्रम करने और जीवन में उद्देश्य लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी शिक्षा को निरंतर बताए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है 
कार्यक्रम के प्रभारी संदीप जोशी ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा पूरे आयोजन का समन्वय करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया 
इस अवसर पर विद्यालय समस्त स्टाफ सदस्य मूलसिंह , प्रियंका चौहान शोभा मीना शैल बाला शर्मा राकेश कुमार , तरूण ओझा , चन्द प्रकाश सोनी, भरत सिंह , एवं डूगर राम उपस्थित रहे ओर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया । अंत में छात्राओं ने इस योजना के लिए राजस्थान सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है