कलेक्टर शेखावत ने जहाजपुर अस्पताल का किया निरीक्षण

Sep 10, 2024 - 17:34
 0
कलेक्टर शेखावत ने जहाजपुर अस्पताल का किया निरीक्षण

जहाजपुर (आज़ाद नेब) जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने आज मंगलवार को जहाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक जाट ने बताया कि जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण योजना में दी जाने वाली दवाईयों, निःशुल्क जांच के बारे मे अस्पताल में आने वाले रोगियों से जानकारी ली। वार्ड में जाकर अस्पताल में भर्ती मरीजों से चिकित्सा कर्मियों की सेवा, केंद्र की साफ-सफाई के बारे मे पूछा। इस दौरान उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार, सीएससी प्रभारी डॉक्टर नईम अख्तर, नर्सिंग अधिकारी सुमित टेलर मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................