वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025, विशेष रेलगाड़ी 14मार्च को उदयपुर से होगी रवाना

Mar 13, 2026 - 18:22
Mar 13, 2026 - 18:23
 0
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025,  विशेष रेलगाड़ी 14मार्च को उदयपुर से होगी रवाना

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर,13 मार्च।  देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के अंतर्गत विशेष रेलगाड़ी राणाप्रतापनगर (उदयपुर) से वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाघा बॉर्डर वाया अजमेर-खातीपुरा (जयपुर) के लिए 14 मार्च शनिवार को दोपहर 12ः30 बजे रवाना होगी। यात्रा के लिए उदयपुर, अजमेर तथा जयपुर, भरतपुर सहित विभिन्न संभागों के कुल 970 तीर्थ यात्री इस ट्रेन में सवार होंगे।
सहायक आयुक्त मुकेश कुमार मीना यात्रियों की सुविधा के लिए राणाप्रतापनगर (उदयपुर) रेलवे स्टेशन से उदयपुर संभाग के 235 यात्री, अजमेर रेलवे स्टेशन से अजमेर संभाग के 180 यात्री तथा खातीपुरा (जयपुर) रेलवे स्टेशन से जयपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग के 555 यात्री यात्रा करेंगे। सभी यात्रियों को निर्धारित समय पर संबंधित रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके।
सहायक आयुक्त ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उदयपुर संभाग के यात्रियों को राणा प्रतापनगर (उदयपुर) रेलवे स्टेशन पर प्रातः 6 बजे, अजमेर संभाग के यात्रियों को अजमेर रेलवे स्टेशन पर प्रातः 11 बजे तथा जयपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग के यात्रियों को खातीपुरा (जयपुर) रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजे रिपोर्ट करना होगा। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के देख-रेख हेतु 1 ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारी, अनुभवी अनुरक्षक एवं चिकित्सकीय व्यवस्था के लिए 1 डॉक्टर और 2 नर्सिंग अधिकारी भी साथ रहेंगे।
ये लाने होगें दस्तावेज-
उन्होंने बताया कि देवस्थान विभाग द्वारा चयनित तीर्थ यात्रियों को दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचना दी जा रही है। यात्रियों को अपने साथ ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, प्रमाणित चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र, मूल जनआधार/आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही व्यक्तिगत उपयोग की आवश्यक सामग्री जैसे आवश्यक दवाइयां, बिस्तर और कपड़े भी साथ रखने होंगे।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान 7 दिन तक यात्रियों के आवास, भोजन आदि की समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा की जाएंगी तथा यात्रियों के लिए यह तीर्थ यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................