राजस्थान दिवस पर उद्योगपतियों से संवाद एवं रोजगार पत्र हस्तांतरण कार्यक्रम 17 को
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 17 मार्च, सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा उद्योगपतियों के साथ संवाद तथा निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र हस्तांतरण-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सीएम गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सायं 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जुड़ाव रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले के औद्योगिक विकास को गति देने तथा उद्योगों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिले के औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी, प्रबुद्ध उद्योगपति, सीए एवं टैक्स बार एसोसियेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से उद्योगों को प्रोत्साहन देने तथा निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की जाएगी।