थिन व्हाइट टॉपिंग तकनीक पर कार्यशाला 14 मार्च को होगी आयोजित

Mar 13, 2026 - 18:16
 0
थिन व्हाइट टॉपिंग तकनीक पर कार्यशाला 14 मार्च को होगी आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सड़कों के निर्माण में आधुनिक तकनीकों को अपनाने के उद्देश्य से थिन व्हाइट टॉपिंग तकनीक पर एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन शनिवार को प्रातः 11 बजे बीडीए मीटिंग हॉल में किया जाएगा। इस कार्यशाला का संचालन प्रसिद्ध सड़क विशेषज्ञ विनोद कुमार, पूर्व चीफ हेड साइंटिस्ट, सेण्ट्रल रोड रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा किया जाएगा।
बीडीए के अधीक्षण अभियंता योगेश माथुर ने बताया कि यह तकनीक भरतपुर शहर में पहली बार लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर की दो प्रमुख सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रथम मार्ग शीशम तिराहा काली की बगीची होते हुए हीरादास सर्किल तक, चामड़ मंदिर से सरसों अनुसंधान केन्द्र तक का मार्ग है। द्वितीय मार्ग आर बी एम अस्पताल से चांदपोल तक का है। इस कार्यशाला में सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के अभियंताओं एवं अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे इस नई तकनीक के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हो सकें। यह पहल शहर में टिकाऊ एवं उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों के निर्माण के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में भरतपुर विकास प्राधिकरण का एक महत्वपूर्ण कदम है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................