उपखंड क्षेत्र में विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित
लक्ष्मणगढ़( अलवर ) कमलेश जैन
लक्ष्मणगढ़ 132 केवी सब स्टेशन से निकलने वाले 33 केवी फीडर्स एवं सभी 11 केवी फीडर्स की विद्युत सप्लाई आवश्यक रख रखाव के कारण 15. 3 .20 26 रविवार को सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बंद रहेगी।
जिसके कारण उपखंड क्षेत्र के 33/11 केवी स्टेशन लक्ष्मणगढ़ ग्रामीण एवं शहरी हरसाना झालाटाला खेड़ा मंगल सिंह सेहरा रसूलपुर कच़ावा चिमरावली बेरला मौजपुर घाट बुटोली जावली गडूरा नांगल खानजादी मौलिया की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। उक्त जानकारी सहायक अभियंता डिस्कॉम लक्ष्मणगढ़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।